खास खबर: एक बार अंदर गए तो तीसरे दिन ही आएंगे बाहर, इन हाउस होगी RSS की राष्ट्रीय बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

खास खबर: एक बार अंदर गए तो तीसरे दिन ही आएंगे बाहर, इन हाउस होगी RSS की राष्ट्रीय बैठक

रायपुर(realtimes) राजधानी रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्वंय संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वयक समिति की होने वाली बैठक का अलग ही अंदाज हाेगा। इस बैठक में शामिल होने जो भी आएंगे वाे एक बार जैनम भवन में प्रवेश करेंगे तो बैठक समाप्त होने के बाद तीसरे दिन ही बाहर आएंगे। इसका मतलब यह है कि यह बैठक इन हाउस हाेगी। बैठक में आरएसएस के प्रदेश के पदाधिकारियों व्यवस्था देखने का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश का कोई भी पदाधिकारी बैठक में नहीं रहेगा, क्योंकि बैठक में सारे पदाधिकारी राष्ट्रीय स्तर के रहेंगे। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे। ये भी तीन दिनों तक इन हाउस रहेंगे।

पहली बार राजधानी रायपुर में आरएसएस की इतनी बड़ी बैठक हो रही है। यह बैठक 10 से 12 सितंबर तक जैनम भवन में होगी। बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाेले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संघ से जुड़े 37 से ज्यादा संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव और संगठन महामंत्री शामिल होंगे। बैठक में सभी संगठनों की साल भर की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। आरएसएस की साल भर में राष्ट्रीय स्तर की तीन बड़ी बैठकें होती हैं। इन्हीं में से एक बड़ी बैठक समन्वयक समिति की है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर बी चर्चा होगी। इसमें किसी भी एक राज्य विशेष को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी।

बैठक में 37 संगठनों के राष्ट्रीय नेता रहेंगे

बैठक में संघ से जुड़े विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, वनवासी आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, मजदूर, संघ, किसान संघ, धर्म जागरण संघ सहित 37 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव और संगठन महामंत्री शामिल होंगे। इसी के साथ संघ के सह – सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल, मनमोहन वैद्य, मुकुंद, रामदत्त, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर भी बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता एक दिन पहले 9 सितंबर की रात तक यहां पहुंच जाएंगे।

व्यवस्था का जिम्मा प्रदेश पदाधिकारियों को

बैठक में आरएसएस के पदाधिकारियों को ही व्यवस्था देखने का जिम्मा दिया गया है। दो सौ से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे, उनको जैनम भवन में ही तीन दिनों तक रहना है। ऐसे में उनके रहने और खाने से लेकर बाकी व्यवस्था का जिम्मा भी प्रदेश के पदाधिकारी उठाएंगे। इसके लिए तैयारी हो रही है।

Related Articles

Back to top button