मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bhopal : करीब 20 घंटे भोपाल में रहने के बाद शाह देर रात दिल्ली के लिए रवाना

भोपाल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करीब 2० घंटे तक भोपाल में रहने के बाद सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने सोमवार देर रात श्री शाह को विदाई दी।

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह रविवार और सोमवार की दरमियानी रात तेलंगाना से भोपाल आए थे। सोमवार दिन भर वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, जिसमें मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के परिसर का भूमिपूजन, पुलिस आवासों का लोकार्पण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित एक कार्यक्रम मुख्य रूप से शामिल है।

श्री शाह के प्रस्थान के दौरान सांसद और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के अलावा मुख्य सचिव इकबाल सिह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर सचिव विनोद कुमार सहित जन-प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button