New Delhi : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने 'सदैव अटल’ जाकर वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

New Delhi : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने ‘सदैव अटल’ जाकर वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली स्थित ''सदैव अटैल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी ''भारत र; वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। ''सदैव अटल वाजपेयी का स्मारक है। वर्ष 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत र; से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button