मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 13 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय कर्मचारियों के सुखद भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय सेवक आर्थिक रूप से निश्चिन्त जीवन व्यतीत कर पाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने मांगों के सम्बंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक श्री अनिल शुक्ला, श्री महेंद्र सिंह राजपूत, श्री कमलेश राजपूत, श्री ओ पी शर्मा सहित छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button