मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साव बाेले- फिर बनेगी भाजपा की सरकार, खिलाएंगे कमल

विमानतल से लेकर एकात्म परिसर तक भव्य स्वागत

रायपुर(realtimes) भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने यहां आते साथ कहा, राज्य की जनता कांग्रेस की सरकार से परेशान हाे गई है। यहां पर एक बार फिर से अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। हम सबका साथ लेकर कमल खिलाने का काम करेंगे। उनका विमानतल से लेकर एकात्म परिसर तक जाेरदार स्वागत किया गया। एकात्म परिसर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

श्री साव दिल्ली से आज दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचे। विमानतल पर ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। विमानतल पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के अलावा रायपुर के सांसद सुनील सोनी, संताे। पांडेय, विजय बघेल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के महामंत्री के संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, नारायण सिंह चंदेल, किरण देव, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित कई पदाधिकारी और भारी संख्या में प्रदेश, जिला संगठन के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजकाें ने स्वागत किया। विमानतल से एकात्म परिसर तक रास्ते में कई स्थानों पर भी स्वागत किया गया। किसान मोर्चा तेलीबांधा तालाब के पास श्री साव को धान से तौला। साहू समाज ने उनकाे 251 किलाे का लड्डु भेंट किया। श्री साव रास्ते में दीनदयाल उपाध्याय, शहीद भगत सिंह, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

बारिश में एकात्म परिसर से निकली तिरंगा यात्रा

एकात्म परिसर आने के बाद यहां पर नए अध्यक्ष का पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल काैशिक सहित कई नेताओं ने स्वागत किया। यहां पर सबका उद्बाेधन भी हुआ। यहां के कार्यक्रम के बाद शाम को सात बजे बारिश के बाद भी तिरंगा यात्पांरा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जयस्तंभ चौक से होते हुए आजाद चौक में गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। इस बीच शारदा चौक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नवीन बाजार में खूबचंद बघेल, तात्यापारा में छत्रपति शिवाजी और अंत में आजाद चौक में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यहां से श्री साव कुशाभाऊ ठाकरे परिसर गए और वहां पर श्री साव ने पदभार ग्रहण किया। रात्रि विश्राम ठाकरे परिसर में करने के बाद दूसरे दिन वे सुबह को दस बजे मीडिया से बात-चीत के बाद बिलासपुर के लिए रवाना होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button