
आपको बता दें कि, लोक सभा और राज्य सभा की कुल सदस्य संख्या 788 है लेकिन उच्च सदन राज्य सभा में 8 सीट रिक्त होने के कारण इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने वाले सांसदों की कुल संख्या 780 थी।
लोक सभा और राज्य सभा में कुल मिलाकर 36 सांसदों वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं करने का ऐलान किया था लेकिन बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी के दो सांसदों ने पार्टी निर्देश को दरकिनार करते हुए शनिवार को संसद भवन आकर अपना वोट दिया।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)



