उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य के विभाग के एक नए लेटर को लेकर मचा बवाल! पत्र में अधिकारियों को दिए शिवालयों में जलाभिषेक के आदेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य के विभाग के एक नए लेटर को लेकर मचा बवाल! पत्र में अधिकारियों को दिए शिवालयों में जलाभिषेक के आदेश

पत्र में क्या लिखा हुआ है?

कांवड़ यात्रा के रूप में ली गई ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को पूरा करने के लिए विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी समेत आंगनवाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिका अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक कर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

यहां तक तो यह पत्र सामान्य नजर आता है, लेकिन इसके आगे जो लिखा गया है, वह काफी दिलचस्प है। पत्र में लिखा गया है कि शिवालयों में जलाभिषेक करने के दौरान ये सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी फोटो विभागीय ईमेल आईडी और व्हाट्सएप पर भेजेंगे। यानी एक तरह से मंत्री ने इसे कर्मचारियों के लिए आवश्यक बना दिया।

इस मामले में सवाल यह उठता है कि विभागीय मंत्री की तरफ से इस तरह कर्मचारियों को पत्र लिखना कितना सही है। खास तौर पर फोटो खींचकर ईमेल करने की अनिवार्यता को कितना सही ठहराया जा सकता है। इस मामले में विपक्षी दल रेखा आर्य के तमाम फैसलों को निशाने पर ले रहे हैं और उनकी कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button