
आईटीबीपी के जवानों को ऐसे यात्रियों को देखते रहने के लिए कहा गया है जिनमें सांस फूलने और ऊंचाई में बीमारी के लक्षण दिखें, आईटीबीपी ने अपनी स्वास्थ्य विंग को हाई अलर्ट पर रखा है, क्योंकि कुछ यात्रियों में अचानक ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
आईटीबीपी यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार भी प्रदान कर रही है और उन यात्रियों को देखने के लिए विशेषतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में गश्त भी कर रही है जिन्हें किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।



