Presidential election: आप ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Presidential election: आप ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की

नयी दिल्ली | आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिह ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक के बाद यह घोषणा की। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के बीच मुकाबला है। मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार है।

सिह ने कहा, ''हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन आप विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिह, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, विधायक आतिशी तथा पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा।

गौरतलब है कि आप गैर भाजपा, गैरकांग्रेस वाली इकलौती पार्टी है जिसकी दो राज्यों-पंजाब और दिल्ली में सरकार है। उसके दोनों राज्यों से राज्यसभा में 10सदस्य हैं। पार्टी के कुल 152 विधायक हैं। इनमें से पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button