जांजगीर की निर्भया को न्याय दिलाने भाजपा पहुंची राजभवन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जांजगीर की निर्भया को न्याय दिलाने भाजपा पहुंची राजभवन

रायपुर(realtimes) जांजगीर की निर्भया को न्याय दिलाने भारतीय जनता पार्टी ने आज राजभवन मार्च किया। भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करके जांजगीर के अकलतरा विधानसभा में हुए निर्भया पार्ट-2 की जघन्य घटना तथा राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार की उदासीनता से अवगत कराते हुए मातृ शक्ति की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जांजगीर में निर्भया कांड जैसी घटना के बाद से आज तक प्रदेश सरकार के कोई भी मंत्री व नेता ने जांजगीर जाकर पीड़िता के परिवार वालों से न तो मुलाकात की और न ही कोई बातचीत की। अगर कोई घटना गैर कांग्रेस शासित राज्यों में होती है तो कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी वहां जाकर  राजनीति करने लगते हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, सांसद गोमती साय, सुनील सोनी, अरुण साव, संतोष पाण्डेय, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सुभाष राव, मोतीलाल साहू, नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, पुन्नुलाल मोहले, डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, शिवरतन शर्मा, रजनीश सिंह, डमरूधर पुजारी, सौरभ सिंह, श्रीमती रंजना साहू, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी, हर्षिता पाण्डेय, राजेश मूणत, नीलू शर्मा, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, विजय शर्मा, निरंजन सिन्हा, केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने, नरेशचंद्र गुप्ता,  पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, रणविजय सिंह जूदेव, चंदूलाल साहू, नवीन मार्कण्डेय, डाॅ. सलीम राज, कोमल जंघेल, रमशीला साहू, रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती शालिनी राजपूत, केराबाई मनहर, अखिलेश सोनी, अमित साहू, अभिनेष कश्यप, जिला महामंत्री ओंकार बैस, रमेश ठाकुर, अनुराग अग्रवाल, गौरीशंकर श्रीवास, वैभव वैष्णव बैरागी, अकबर अली, भावना बोहरा, विभा अवस्थी, सहित सांसद, विधायक, पूर्व सांसद पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button