Presidential election: राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गोवा पहुंचीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Presidential election: राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गोवा पहुंचीं

पणजी | राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को गोवा पहुंचीं। यहां वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके सहयोगी दलों के विधायकों तथा सांसदों से मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनका समर्थन मांगेंगी। केंद्रीय मंत्री और उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद नाइक, राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवाड़े ने दाबोलिम हवाई अड्डे पर मुर्मू की अगवानी की।

मुर्मू पणजी स्थित एक होटल में सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात करेंगी। गोवा की 40सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 25 सदस्य हैं। नाइक और तेंदुलकर भी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली वह पहली आदिवासी महिला होंगी।

Related Articles

Back to top button