कोल माफ़ियाओं पर छत्तीसगढ़ सरकार का शिकंजा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कोल माफ़ियाओं पर छत्तीसगढ़ सरकार का शिकंजा

4 विभागों की संयुक्त टीम ने राज्यभर में मारे छापे

कोल वाशरी, कोल डिपो पर अचानक पहुँचा दल

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोल माफ़ियाओं पर ऐक्शन लिया गया है। 4 विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने राज्यभर में छापे मारे है। कोल वाशरी, कोल डिपो पर अचानक दल ने दबिश दी है। लगातार मिल रही शिकायतों पर एक्शन लिया गया है।

खनिज विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम एवं पर्यावरण विभाग, जीएसटी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गतौरा एवं हिंडाडीह स्थित हिन्द एनर्जी, हिन्द मल्टी, क्लीन कोल वाशरियों एवं गतौरी स्थित सत्या पावर कोल् वाशरी, फील वाशरी में जांच की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग ने कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ जिलों में स्थित सभी कोल् वाशरी एवं कोल डिपो की जांच के लिए 10 टीमें गठित की है। इन टीमों में 50 अधिकारी शामिल है।

Related Articles

Back to top button