
महाराष्ट्र के नासिक के येओला में अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 साल के मुस्लिम धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है।
मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, उन्हें येओला में ‘सूफी बाबा’ के नाम से जाना जाता था। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे वजह क्या थी, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच जारी है।



