News channel anchor detained : राहुल गांधी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखाने का मामला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

News channel anchor detained : राहुल गांधी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखाने का मामला

नोएडा | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान तोड़-मरोड़ कर दिखाने के मामले में पुलिस ने एक समाचार चैनल के एंकर को हिरासत में लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर- 16ए में स्थित जी-मीडिया के एक अधिकारी बी आर वेंकटरमन ने थाना सेक्टर 20में, संस्थान के एक वरिष्ठ प्रोड्यूसर और एक प्रशिक्षु प्रोड्यूसर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, दोनों प्रोड्यूसर ने, केरल के वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के बारे में दिए गए उनके (राहुल के) बयान को तोड़-मरोड़ कर चैनल पर प्रसारित कर दिया। सिह ने बताया कि इस मामले में धारा 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त समाचार को पढ़ने वाले एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button