पॉवर कंपनी के कर्मचारियों ने खोला पुरानी पेंशन के लिए मोर्चा, 11 को संपूर्ण प्रदेश में प्रदर्शन, आमसभा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

पॉवर कंपनी के कर्मचारियों ने खोला पुरानी पेंशन के लिए मोर्चा, 11 को संपूर्ण प्रदेश में प्रदर्शन, आमसभा

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली के ऐतिहासिक निर्णय को पाॅवर कंपनी द्वारा लागू नहीं करने से कर्मचारी, अधिकारियों में की जानकारी देते हुए फैसला किया गया है कि इसको लेकर 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन, आमसभा करके ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महासंघ के अध्यक्ष सीएस दुबे और महामंत्री हरीश चौहान ने बताया , 11 जुलाई को संपूर्ण प्रदेश के क्षेत्रीय मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। इसी दिन शाम 5 बजे रायपुर शहर, ग्रामीण, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अम्बिकापुर और जांजगीर चाम्पा और जगदलपुर में अन्य मांगों को लेकर क्षेत्रीय मुख्यालयों में विशाल आम सभा और प्रदर्शन कर अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस हेतु सभी प्रदेश पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इसमें महासंघ अध्यक्ष सीएस दुबे चांपा, महामंत्री हरीश चौहान अंबिकापुर, उद्योग प्रभारी आर एस जायसवाल बिलासपुर, संगठन मंत्री संतोष शर्मा रायगढ़, कार्यकारी अध्यक्ष बीएस राजपूत कार्यालय मंत्री शंकर नायडू राजनांदगांव, संयुक्त महामंत्री शिवेंद्र दुबे दुर्ग, अध्यक्ष पीआर साहू, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा रायपुर और महामंत्री डीके यदु एवं अरुण देवांगन जगदलपुर में आंदोलन में भाग लेंगे। कोरबा में सुरेश साहू, शब्बीर और एपी साहू रहेंगे। पाॅवर कंपनी में संविदा कर्मियों का नियमतीकरण, केश लेस चिकित्सा, आईटीआई कर्मियों को उत्पादन की भांति टेस्टिंग असिस्टेंट बनाने सहित अन्य लंबित मांगों की पूर्ति हेतु ज्ञापन दिया जाएगा। आंदोलन के द्वितीय चरण में 18 जुलाई को रायपुर में पॉवर कंपनी मुख्यालय के समक्ष आमसभा और प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button