business
SP Group के पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन

मुंबई : शापूरजी पालोनजी समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री का यहां उनके आवास पर निधन हो गया। कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिस्त्री, टाटा समूह के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। समूह में उनकी 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वह 93 वर्ष के थे। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की रात में दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर नींद के दौरान उनका निधन हो गया।