Vivo X30 स्मार्टफोन ड्यूल-मोड 5G सपोर्ट के साथ होगा लांच

Vivo X30 स्मार्टफोन को पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी जानकारी चीन की कंपनी वीबो पर दी जा रही है। इस फोन में ड्यूल-मोड 5G सपोर्ट जारी कराया जाएगा। यह फोन सैमसंग के एक्सीनोस 980 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
इसके साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर समेत पेंटा कैमरा सेटअप फोन में दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही माली जी76 जीपीयू भी फोन में दिया जा सकता है। इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल कंपनी की तरफ से नहीं दी जा रही है। परन्तु कुछ लीक जानकारियां हम आपके साथ साँझा कर रहे हैं।
Vivo X30 की संभावित कीमत – इसकी शुरुआती कीमत 3198 चीनी युआन यानी करीब 32,500 रुपये होने की उम्मीद है। यह इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके साथ ही 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3598 चीनी युआन यानी करीब 36,400 रुपये है। Vivo X30 के साथ Vivo X30 Pro को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
इसकी शुरुआती कीमत 3998 चीनी युआन यानी करीब 40,400 रुपये हो सकती है। यह इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत हो सकती है।