राज्य के हर बूथ में भाजपा की दस कमल सखी रहेंगी

रायपुर(realtimes) प्रदेश में 25 हजार बूथ हैं। इन सबमें भाजपा की कमेटियां बन रही हैं। इनमें अब महिला मोर्चा की दस सदस्यों को कमल सखी के नाम से रखा जाएगा। बूथों में जल्द से जल्द सदस्य बनाने को लेकर रायपुर संभाग महिला माेर्चा की ने रणनीति बनाई गई। इसी के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर हर स्तर पर आंदोलन करने की भी रणनीति बनाई गई है।
रायपुर संभाग की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मिशन-2023 के लिए अभी से जुट जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है और ऐसी असफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, ममता साहू, विभा अवस्थी, संगीता शर्मा, भावना भोरा, किरण बघेल, बिंदु महेश्वरी, आशा दुबे, सीमा साहू, अंजू नायक मौजूद रहीं।