लद्दाख बना राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी का सरताज, काजा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का खिताब किया अपने नाम

शिमला/कुल्लू : स्पीति घाटी के काजा में खेली जा रही राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी का खिताब लद्दाख ने जीत लिया है। प्रतियोगिता के फाइनल में लद्दाख ने चंडीगढ़ को पराजित किया। दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। करमा यीशे खांडो के नाम से शुरू हुए बैस्ट प्लेयर पुरस्कार स्पीति की दो खिलाड़ियों थिनले बाग्मो और रिगजिनडोलमा को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
केंद्रीय सूचना प्रसारण एंव खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खिलड़ियों को वीडियो संदेश से संबोधित किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संदेश में काजा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और लाहुल स्पिति को बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि लाहुल स्पिति बहुत खूबसूरत इलाका भी है और जब बर्फ की चादर ओढ़े हुए होता है तो ओर भी खूबसूरत लगता है। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. राम लाल मारकंडा और सारी टीम और एसोसिएशन को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि काजा में हाई एल्टीटयूड स्पोटर्स सैंटर यहां बनने जा रहा है। उसमें आईस हॉकी रिंक होगा। यहां पर हमारे बेटी बेटियों को खेलने का और प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। भविष्य में देश और प्रदेश के लिए मेडल जीतने के अवसर भी मिलेंगे।
आईस हॉकी में सुविधाएं कम थी उसके बावजूद हमारे यहां के बेटे बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।हमारा प्रयास रहेगा कि हम लगातार आपके लिए सुविधाओं में सुधार करते रहे ताकि आपको अच्छा प्रशिक्षण मिले और भारत के लिए मैडल जीत सकें। मुख्यातिथि हरजिंद्र सिंह जींदी ने कहा कि पहली बार स्पीति में इस आयोजन का मौका मिला। स्पिति प्रशासन और आइस हॉकी ऐसोसिएशन आफ लाहुल स्पिति ने काफी सहयोग दिया। राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप 2022 के समापन समारोह में विजेता केंद्रीय शासित प्रदेश लदाख की टीम रही। विजेता टीम को ट्राफी आइस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी ने दी। उप विजेता टीम चंडीगढ़ की रही। आईटीबीपी 17वीं बटालियन के कमाडैंट देवेंद्र कुमार ने उप विजेता टीम को रजत मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
उप विजेता टीम को ट्राफी महासचिव हरजिंद्र जींदी ने दी। आईस हॉकी एसोसिएशन आफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा और महासचिव रजत मल्होत्रा ने दिल्ली की टीम को तीसरा स्थान हासिल करने पर कांस्य पदक देकर स मानित किया। वहीं चैपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया की तरह से सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। प्रतियोगिता की टेक्निकल कमेटी को भी पुरस्कारों से नवाजा गया।