PM Modi ने WEF सम्मेलन को किया संबोधित, Investors को लक्ष्य में रखकर बदलावों के बारे में की चर्चा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum (WEF) के सालाना सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में मोदी ने किए गए सुधारों के बारे में चर्चा की। मोदी ने कहा कि भविष्य को देखते हुए भारत नीतियां बना रहा है। पीएम ने इंवेस्टर्स को लक्ष्य में रखकर बदलावों के बारे में बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए भारत कई देशों में दवाइयां, वैक्सीन देकर जीवन बचा रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा फार्मा प्रोड्युसर है। मोदी ने कहा कि भारत में 50 लाख से ज्यादा सॉफ्टवेयर डेवलपर्स काम कर रहे हैं और दुनिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर भेज रहे है। दुनिया में तीसरे नंबर के भारत में सबसे ज्यादा Unicorns हैं। भारत ने कॉरपोरेट टैक्स रेट को सरल दुनिया में सबसे प्रतिस्पर्धी बनाया है। बीते साल ही 25 हजार से ज्यादा अनुपालन कम किए हैं। भारत ने नवाचार किया, जिसमे नई प्रौद्योगिकी को अपनाने की क्षमता है। उद्यमिता की स्पिरिट से हर ग्लोबल पार्टनर को नई ऊर्जा दे सकती है। जिस कारण भारत में निवेश का सबसे अच्छा समय है।
भारत ने “इजी ऑफ़ डॉइंग बिज़नेस” को बढ़ावा देकर सरकार के दखल को कम से कम कर रहा है। आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भारत का केंद्र प्रक्रियाओं को आसान करने के इलावा निवेश और उत्पादन करने पर भी है। भारत ने 14 सेक्टर्स में 26 बिलियन डॉलर की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम लागू की है। भारत ने उच्च विकास के कल्याण की परिपूर्णता के लक्ष्य रखे हैं। मोदी ने कहा कि ग्रोथ का ये कालखंड ग्रीन भी होगा, क्लीन भी होगा, सस्टेनेबल भी होगा, रिलाएबल भी होगा। भारत के पास दुनिया का बड़ा सुरक्षित और सफल डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म है। इस माध्यम से 4.4 बिलियन ट्रांजैक्शन हुए है। जिसको देखते हुए भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य को लेकर नीतियां बना रहा है।