IPL 2022: आई.पी.एल. का अगला सीजन दक्षिण अफ्रीका में होने के आसार

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) 2022 सीजन की मेजबानी साऊथ अफ्रीका कर सकता है। इसकी जानकारी एक अखबार की रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट में कहा कि अगर भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अप्रैल की शुरुआत तक समाप्त नहीं होती है, तो श्रीलंका को भी एक वैकल्पिक स्थान के रूप में रखा जाएगा। 2021 में भारत में आई.पी.एल. का 14वां सीजन 4 मई के बाद निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि कोविड-19 के कारण टीमों में कोरोना के मामले मिलने लगे थे। टूर्नामैंट का शेष हिस्सा तब संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) में खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स नेदुबई में 15 अक्तूबर को फाइनल जीता था।
बी.सी.सी.आई. के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम हर समय यूएई पर निर्भर नहीं रह सकते है, इसलिए हमने और विकल्प तलाशने का फैसला किया है, दक्षिण अफ्रीका का समय अंतर भी खिलाड़ियों के लिए अच्छा है।’