national
UP Election 2022: कांग्रेस में 50 सीटों पर महिलाओं को मिला टिकट, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने खुश हो प्रियंका गांधी का किया धन्यवाद

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला अत्याचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे सकारात्मक मुद्दे उठाकर चुनाव प्रचार करने का ऐलान करते हुए गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 फीसदी महिलाओं को प्रत्याशी बनाकर महिला अत्याचारों के विरुद्ध नई रणनीति के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
कांग्रेस पार्टी के इस फैसले पर खुश होकर दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन ने महासचिव प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया।