national
Chandigarh MC Election में चला AAP का जादू, केजरीवाल बोले- बदलाव के लिए तैयार है पंजाब
नई दिल्लीः चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। 35 सीटों वाले निगम में आप को 14 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा दूसरे जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। वहीं आप की जीत से गदगद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।