national
BREAKING: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua, बेटी मल्लिका दुआ ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली: देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज अंतिम सांस ली और हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस खबर की पुष्टि विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। पोस्ट शेयर कर मल्लिका ने लिखा हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया। वे हमेशा सच बोलते रहे। अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं।
बता दें कि कल लोधी श्मशान घाट में विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।