national
Modi सरकार पर फिर हमलावर हुईं Priyanka Gandhi, बोली- जनता को कष्ट देने में बनाए हैं बड़े-बड़े रिकॉर्ड

5
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में व्यस्त प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एक ट्वीट किया है।
ट्वी़ट में प्रियंका गांधी ने लिखा ,’ मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी: मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रहीं: मोदी सरकार में, पेट्रोल के रेट एक साल में सबसे ज्यादा बढ़े: मोदी सरकार में।’