रमन ने कहा- कुर्सी दाैड़ में व्यस्त है प्रदेश सरकार

रायपुर(realtimes) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने रविवार काे भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बाेला। डॉ रमन सिंह ने कहा, ये सरकार कुर्सी दौड़ खेलने में व्यस्त है, यह जनता का काम क्या करेगी। इस सरकार में सिर्फ संवाद नहीं, विवाद ही विवाद है। कांग्रेस की राज्य सरकार वित्तीय अनियमिताओं, घाटे बनाने का रिकॉर्ड कायम कर रही है।
डॉ रमन ने कहा, जिस हिसाब से सरकार चल रही है, पूंजीगत व्यय यानी विकास के काम जो पहले ही घटा दिए गए हैं, वह न्यूनतम स्तर पर 9.5% पहुंचने जा रहे हैं। यह पहली सरकार है जो नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी को अपनी मुख्य योजना बताती है लेकिन उसे बजट में एक रुपए नही देती है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, कांग्रेस ने देश और विकास की कभी चिंता नहीं करती है चाहे वो विकास आर्थिक के क्षेत्र में क्यों न हो। कांग्रेस को अपने आर्थिक विकास की चिंता अधिक रही है। प्रदेश का हाल यह है राज्य के पास विकास कार्यो के लिए पैसे नहीं है जो भी कार्य हो रहा वह केंद्र के पैसे से हो रहा है। उन्होंने कहा, इस प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में सत्ता संभल रही है, तब से आर्थिक रूप से कर्जादारी के प्रदेश की पहचान बनती जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन के गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आर्थिक प्रकोष्ठ को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बृजमोहन भी बरसे
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा राज्य सरकार केंद की योजनाएं लागू नहीं कर रही इसके लिए हम हल्ला बोलेंगे। राज्य सरकार खुद के पैसे से नाली तक नहीं बना पा रही है। श्री अग्रवाल ने कहा जहां मुख्यमंत्री की फोटो नहीं छपती वो योजना वह लागू नहीं करते। मतलब उन्हें अपने फोटो से मतलब है जनता से नहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस पारदर्शिता नहीं चाहती इसीलिए आज भी डायरेक्ट बेनिफिट बैंक खाते में देने की जगह नकद देने की सोचते हैं। आर्थिक प्रकोष्ठ हर जिले में एक हेल्प डेस्क खोलेगा जिसके द्वारा लोगों की मदद की जाएगी। कार्यक्रम में सीए अमित चिमनानी के संपादन में लिखी एक किताब ज्ञान गंगा का भी विमोचन किया गया। इसमें केंद्र की उपब्धियों व राज्य की असफलताओ का आकड़ों के साथ उल्लेख है। कार्यक्रम में संयोजक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य राम प्रताप सिंह व प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एक नई पहल करते हुए सभी ने नीचे बैठकर पत्तल में भोजन किया। प्रदेश पदाधिकारियो के साथ साथ आयोजन में लोकेश कावड़िया,परेश बागबाहरा ,शिव चन्द्राकर, विपीन मालवीय ,संतोष रामानी माजूद रहे।