Inside The Game : टोक्यो ओलंपिक के जेवलिन थ्रो फाइनल से ठीक पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने चोरी कर लिया था नीरज चोपड़ा का भाला..! लोग कर रहे ट्विटर पर नदीम की निंदा, अरशद नदीम ट्विटर पर ट्रेंड

स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो ओलंपिक की जेवेलिन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर रातों रात स्टार बनने वाले नीरज चोपड़ा आज देश की सबसे बड़ी हस्ती के रूप में पहचाने जा रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने देश को वो गौरवमयी पल दिया है जिसका देश सौ से भी ज्यादा सालों से इंतजार कर रहा था। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक एथलेटिक्स में रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल देश को दिलाया। उन्होंने देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी रहे मिल्खा सिंह के सपने को पूरा किया। साथ ही अपना पदक भी मिल्खा सिंह को समर्पित किया। लेकिन जेवेलिन थ्रो फाइनल से पहले एक किस्सा हुआ था जो इस समय लगातार सुर्खियों में है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि नीरज चोपड़ा का भाला फाइनल से पहले कहीं गुम हो गया था जिसके बाद नीरज उसे ढूंढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान के जेवेलिन थ्रोअर अरशद नदीम उन्हें भाला देते हैं।
Video of Neeraj Chopra taking back javelin from Arshad Nadeem goes viral, fans question Pak athlete’s behaviour
Read @ANI Story | https://t.co/ztyRQHRWh8 pic.twitter.com/dLnxCuXrIs
— ANI Digital (@ani_digital) August 26, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताते हैं कि दरअसल जब नीरज चोपड़ा मुकाबले के लिए तैयार हुए तो उन्हें अपना भाला नहीं मिल रहा था। उस समय नीरज का जेवलिन पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम के पास था। नीरज चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह फाइनल से कुछ क्षण पहले अपना भाला नहीं ढूंढ पा रहे थे और बाद में उन्होंने पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को इसके साथ घूमते हुए देखा।
नीरज चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं फाइनल की शुरुआत से पहला अपना जेवलिन ढूंढ रहा था। वो मिल नहीं रहा था। तभी मैंने देखा कि पाकिस्तान के अरशद नदीम उस जेवलिन को अपने हाथों में पकड़कर घूम रहे हैं। मैं उनके पास गया और कहा कि भाई यह मेरा जेवलिन है, यह मुझे दे दो। मुझे बस अब थ्रो करने जाना है।