State
जयपाल रेड्डी के निधन डॉ महंत ने जताया दुख

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीयमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी का समूचा जीवन राजनीति के माध्यम से समाज सेवा में गुजरा है। विभिन्न पदो पर रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का लोहा मनवाया है ऐसे अनेक उदाहरण है।
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया, वह 77 वर्ष के थे। वे देश की सरकारों में अहम पद संभालते रहे है। वह चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। डॉ महंत ने कहा कि दिवंगत जयपाल रेड्डी को ईश्वर अपने चरणों मे स्थान दे, परिजनों को इस दुख पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।