कांग्रेस की दो अहम बैठक आज

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिये शनिवार को कांग्रेस भवन (राजीव भवन) में दो अहम बैठक का आयोजन किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी और इसी दिन दोपहर 1 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी तथा मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ एवं विभाग के अध्यक्षों की अतिआवश्यक बैठक रखी गयी है। इन दोनों ही बैठकों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठकों में राज्य की कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल के उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
इन बैठकों की जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन कार्ड नवीनीकरण, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के जमीनी क्रियान्वयन, वृक्षारोपण और वृक्षों के संरक्षण जैसे अनेक क्रांतिकारी कार्य कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने शुरू किये है, जिसमें आमजन के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभानी है। खासकर बस्तर, सरगुजा के संदर्भ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को भी रेखांकित करने पर भी चर्चा इन दोनों ही बैठकों में होगी। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ, 2500 रू. प्रतिकि्ंवटल में धान खरीदी, किसानों का 200 करोड़ सिंचाई कर माफ, 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया गया, छोट प्लाटो की रजिस्ट्री शुरू करने जैसी बड़ी उपलब्धियों पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।