Bollywood
अभिनेता Vivek का निधन, गुरुवार को ही लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

इंटरनेट डेस्क। तमिल फिल्मों के स्टार अभिनेता विवेक का आज सुबह 4.35 बजे 59 की उम्र निधन हो गया है। अभिनेता को शुक्रवार को मेजर हार्ट अटैक के कारण चेन्नई के एसआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
खबरों के अनुसार, सर्जरी के बाद विवेक को ईसीएमओ सपोर्ट में रखा गया था, लेकिन आज सुबह 4.35 बजे उनका निधन हो गया है। विवेक के निधन से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा लगा है।
गौरलतब है कि तमिल स्टार विवेक ने गुरुवार को ही कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।
पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित विवेक तमिल इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ-साथ कॉमेडियन भी थे। उन्हें माधवन की फिल्म रन से विशेष लोकप्रियता मिली थी।