national
IPL-14: राजस्थान रॉयल्स का किस दिन कौनसी टीम के साथ होगा मुकाबला, जानें पूरा कार्यक्रम

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। इस बार टीम नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेंगी।
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के स्थान पर कप्तानी दी गई है। स्टीव स्मिथ अब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।
तारीख | विरोधी टीम | स्थान | समय |
12 अप्रैल | पंजाब किंग्स | मुंबई | शाम 7.30 बजे |
15 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | शाम 7.30 बजे |
19 अप्रैल | चेन्नई सुपरकिंग्स | मुंबई | शाम 7.30 बजे |
22 अप्रैल | आरसीबी | मुंबई | शाम 7.30 बजे |
24 अप्रैल | केकेआर | मुंबई | शाम 7.30 बजे |
29 अप्रैल | मुंबई इंडियंस | दिल्ली | शाम 3.30 बजे |
02 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली | शाम 3.30 बजे |
05 मई | सीएसके | दिल्ली | शाम 7.30 बजे |
08 मई | मुंबई इंडियंस | दिल्ली | शाम 7.30 बजे |
11 मई | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता | शाम 7.30 बजे |
13 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता | शाम 7.30 बजे |
16 मई | आरसीबी | कोलकाता | शाम 3.30 बजे |
18 मई | केकेआर | बेंगलुरु | शाम 7.30 बजे |
22 मई | पंजाब किंग्स | बेंगलुरु | शाम 7.30 बजे |