क्या इस बार आखिरी IPL खेलेंगे Dhoni! सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कही ये बात

खेल डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 14वें संस्करण में अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। महेन्द्र सिंह धोनी का लक्ष्य एक बार फिर से अपनी टीम को आईपीएल चैम्पियन बनाने का होगा। सीएसके तीन बार ये खिताब जीत चुकी है।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब लोगों द्वारा धोनी के आईपीएल करियर को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि धोनी का ये अन्तिम आईपीएल होगा।
जो भी हो ये तो समय ही बता पाएगा कि धोनी का ये अन्तिम आईपीएल होगा या नहीं। इस संबंध में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने एक साक्षात्कार में बयान दिया है। काशी विश्वनाथन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये धोनी का आईपीएल में आखिरी साल होने जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ही फैसला करेंगे की वह आईपीएल में आगे खेलेंगे या नहीं।