Maharashtra : केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर बोला हमला, महा विकास अघाड़ी को बताया महा वसूली अघाड़ी..!

पॉलिटिकल डेस्क। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने आज गुरुवार को महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए महाराष्ट्र महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को महा वसूली अघाड़ी करार दिया है।
It is clear that Maharashtra’s Maha Vikas Aghadi (MVA) is actually ‘Maha Vasooli Aghadi’. Its common minimum programme is ‘collect money through police’: Union Minister and BJP leader Prakash Javadekar pic.twitter.com/SFkA05JRVS
— ANI (@ANI) April 8, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, आज पार्टी की एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र में जो शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर महाराष्ट्र महा विकास अघाड़ी नामक मोर्चा बनाया है ये असल में महा वसूली अघाड़ी नजर आता है। वहीं उन्होंने इस गठबंधन सरकार द्वारा हाल ही में राज्य में शुरू किए गए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) को कलेक्ट मनी थ्रो पुलिस (सीएमपी) करार दिया।
जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार इस कार्यक्रम के जरिये पुलिस द्वारा जनता से पैसा खींचने का काम कर रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार ने किसानों, रोजगार और महिला सुरक्षा को लेकर सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम (कॉमन मिनिमम प्रोग्राम) की शुरुआत की है।