national
राहुल गांधी ने भारत बंद का किया समर्थन, कही ये बात…

नयी दिल्ली. किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बंद के कारण देश के कई हिस्सों में आज रेल और सड़क परिवहन प्रभावित है। संयुक्त किसान मोर्चे के मुताबिक भारत बंद आज सुबह छह बजे से शुरू हो गया जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक पार्टियों ने इस बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा है।
भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!। आज भारत बंद है।
यह भी पढ़ें: भारत बंद को सफल करने जुटे छत्तीसगढ़ के किसान संगठन