ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई Priyanka-Rajkumar की ये फिल्म, क्या इस बार भारत की झोली में आएगा ये बड़ा पुरस्कार?

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेट हुई है। यह फिल्म इसी साल के शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ गौरव आदर्श का शानदार अभिनय देखने को मिला था।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को अपने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किए हैं। इस सूची में प्रियंका-राजकुमार की फिल्म द व्हाइट टाइगर भी जगह बनाने में सफल हुई है।
फिल्म को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी की सूची में जगह दी गई है। फिल्म के ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की है। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शामिल प्रियंका चोपड़ा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि हम ऑस्कर में नॉमिनेट हुए हैं। द व्हाइट टाइगर टीम और रमीन मुबारक। फिल्म का नॉमिनेशन खुद घोषित करते हुए मुझे बहुत स्पेशल अनुभव हो रहा था, बहुत गर्व है।
We just got nominated for an Oscar! Congratulations Ramin and team #TheWhiteTiger.
Somehow announcing the nomination myself made it so much more special. So so proud ❤️@_GouravAdarsh @RajkummarRao #RaminBahrani(1/2) pic.twitter.com/btgCgOJ67h— PRIYANKA (@priyankachopra) March 15, 2021