बदला मौसम, 11 राज्यों में अलर्ट

नयी दिल्ली. उत्तर भारत में मौसम ने होली से पहले करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने पुर्वानुमान लगाया था कि 11 से लेकर 13 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बरसा होगी। दिल्ली में दोपहर तक बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के 12 राज्यों में बारिश और ठंडी हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर-पश्चिम भारत में बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी है। राजस्थान, यूपी- हरियाणा में भी चेतावनी जारी कर दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले 2 दिनों में बारिश होगी।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में बीती शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से तापमान में बदलाव आया है। वहीं आज सुबह ही कई इलाकों में घने अंधेरे के साथ-साथ बिजली की गर्जन हुई। फिलहाल, दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद से ही ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर भारत को लेकर बारिश की चेतावनी दी थी। दो दिन पहले दिल्ली में शाम के बाद से ही आंधी तूफान ने दस्तक दी थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में गरज के साथ ओले पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।
उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज आंधी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।