ममता ने महिलाओं के साथ किया मार्च, मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रंग अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। आज जहां कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी टीएमसी पर हमलवार रुख अपनाये हुए है तो वहीं सीएम ममता बनर्जी राजधानी से दूर सिलिगुड़ी में महिलाओं के साथ मार्च का नेतृत्व किया है। माना जा रहा है कि ममता महिला दिवस से ठीक पहले महिलाओं को एकत्रित करके विरोधी दलों को संदेश देने की कोशिश भी की है।
बता दें कि बढ़ते गैस सिलेंडर के खिलाफ ममता बनर्जी सीधे मोदी सरकार पर हमलावर है। उन्होंने इस दौरान लोगों से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भी सचेत किया है।बता दें कि हाल ही में पेट्रोल,डीजल और एलीपीजी के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ ममता ने सख्त तेवर दिखाया। ममता बनर्जी ने कहा कि आज पीएम मोदी बंगाल की धरती पर है। उन्हें आज के महिला मार्च को ध्यान से देखना चाहिये। जहां महिलाओं ने सिलेंडर गैस के बढ़ते दाम से आक्रोशित होते हुए सड़क पर उतरने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने हर रैली में दावा करते है कि बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा। लेकिन उन्हें शायद नहीं दिख रहा कि जनता में उनके खिलाफ जिस तरह का आक्रोश है उससे 2024 में उनकी कुर्सी जाना तय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते है कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्हें जानकारी रखनी चाहिये कि बंगाल में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन उन्हें देश को बताना चाहिये कि आखिर बीजेपी शासित राज्यों में आज महिलाओं की दयनीय स्थिति क्यों है?