Rajasthan : ‘भाभी जी’ पापड़ से कोरोना ठीक होने का दावा करने वाले राजस्थान के इस केंद्रीय मंत्री ने पुदुचेरी में लगवाया कोरोना का टीका..!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बीकानेर से भाजपा सांसद और वर्तमान में केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। मेघवाल ने पुदुचेरी के जिपमैर अस्पताल में कोरोना की पहली डोज ली। मेघवाल विधानसभा चुनावों में पुदुचेरी राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं।
इससे पहले, कोरोना की गत वर्ष शुरुआत के बाद उनके बयानों ने भी बहुत सुर्खियां बटोरी थी। बीते जुलाई महीने में केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ‘भाभी जी’ पापड़ ब्रांड का प्रचार करते हुए दावा कर रहे थे कि इसे खाने से कोरोना से बचाव होगा।
Union Minister Arjun Ram Meghwal receives first dose of the COVID-19 vaccine at JIPMER Hospital in Puducherry. pic.twitter.com/cB7tpVTO38
— ANI (@ANI) March 3, 2021
हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही केंद्रीय मंत्री स्वयं कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।