Bollywood
साइना की बायोपिक का टीजर हुआ रिलीज, प्रशंसकों ने किया पसंद

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी साइना को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर बनी इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को प्रशंसकों ने बहुत ही पसंद किया है। टीजर को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है।
फिल्म के टीजर में बैडमिंटन कोर्ट के विजुअल्स दिखाई दे रहे हैं। 30 सकेंड के टीजर के अंत में फिल्म से परिणीति चोपड़ा की एक झलक भी दिखाई दी है।
इसमें वह साइना नेहवाल के किरदार में दिखाई दे रही हैं।साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनी फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। साइना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को रिलीज हो रही है। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था।