WB Assembly Election : पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा है…! भाजपा अध्यक्ष – ममता सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, गरीबों का हो रहा शोषण, ममता बनर्जी – किसानों के साथ लूटपाट कर रही बीजेपी, जमीनें तक हड़प ली

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। आज मंगलवार को राज्य के बीरभूम जिले में पार्टी की एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल, जो अपनी संस्कृति, विकास और देश को दिशा दिखाने के लिए जाना जाता था, आज उसी राज्य का ममता बनर्जी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार कर शोषण किया जा रहा है। वहीं वर्धमान में आज एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ लूटपाट कर रही है। किसानों की जमीन हड़प रही है। किसान आज खाली हाथ है। जबकि उसके पास सबकुछ था।
The Bengal which was known for its culture, development & for showing direction to the country has been exploited through corruption by Mamata ji’s government. So, BJP decided to start ‘Parivartan Yatra’ to bring in the real change: BJP chief JP Nadda during a rally in Birbhum pic.twitter.com/qWOO3CJ5Av
— ANI (@ANI) February 9, 2021
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीरभूम जिले में आज भारतीय जनता पार्टी की एक रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित किया। जेपी नड्डा ने रैली में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता दीदी की सरकार राज्य में बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसी कारण राज्य में विकास नहीं हो पा रहा है। विकास का पैसा टीएमसी के विधायक डकार जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने का फैसला किया है। ये परिवर्तन यात्रा राज्य में बदलाव लेकर आएगी। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में राज्य के किसानों को लाभ नहीं मिलने की बात कही थी।