Corona Havoc : क्या कोरोना फिर से बढ़ रहा है…? तो फिर इस बार सऊदी अरब ने इन 20 देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध क्यों लगा दिया? भारत भी इसमें शामिल

इंटरनेट डेस्क। सऊदी अरब ने कोविड-19 पर गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए करीब 20 देशों की आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। सबसे ख़ास बात ये है कि इसमें भारत देश को भी शामिल किया गया है।
सऊदी अरब ने जिन देशों की फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाया है उनमें यूएई, मिस्र, लेबनान, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, आयरलैंड, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, स्वीडन, ब्राजील, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और जापान जैसे देश बड़े देश शामिल हैं।
पाकिस्तान और भारत भी इसमें शामिल हैं। ये बैन बुधवार से लागू होंगे लेकिन डिप्लोमेट्स, मेडिकल स्टाफ और उनके परिजन इस दौरान यात्रा कर सकेंगे। अरब में कुछ दिन के बाद फिर से कोरोना के मामलों मे बढ़ोतरी देखने को मिली है। अरब में फाइजर और ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगाई जा रही है।