national
किसानों को लेकर Priyanka Gandhi ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, Rahul Gandhi ने भी कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज किसानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि किसान का भरोसा देश की पूँजी है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किसान का भरोसा देश की पूँजी है। इनके भरोसे को तोडऩा अपराध है। इनकी आवाज न सुनना पाप है। इनको डराना धमकाना महापाप है। किसान पर हमला, देश पर हमला है। प्रधानमंत्री जी, देश को कमजोर मत कीजिए।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इस मामले में पीएम मोदी पर प्रहार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पीएम हमारे किसान-मज़दूर पर वार करके भारत को कमजोर कर रहे हैं। फायदा सिर्फ देश-विरोधी ताकतों का होगा।
किसान का भरोसा देश की पूँजी है।
इनके भरोसे को तोड़ना अपराध है।
इनकी आवाज न सुनना पाप है।
इनको डराना धमकाना महापाप है।किसान पर हमला, देश पर हमला है।
प्रधानमंत्री जी, देश को कमजोर मत कीजिए।— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 29, 2021