West Bangal : कृषि कानूनों के खिलाफ बंगाल में ‘दीदी’ का दम…! केंद्र के इन कानूनों के विरोध में ये कदम उठा रही ममता सरकार, आज से होगी शुरुआत

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में गतिरोध जारी है। इसी बीच बुधवार यानि आज से दिल्ली में मचे किसानों के बवाल के बाद पश्चिम बंगाल की सरकार इन कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाने जा रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू होगा।
A two-day special West Bengal Assembly Session to begin today. pic.twitter.com/Zd3kD2wy1w
— ANI (@ANI) January 27, 2021
इस सत्र के दूसरे और आखिर दिन गुरुवार को ममता बनर्जी की सरकार केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी और इन कानूनों को रद्द करने की मांग की जाएगी। पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि 28 जनवरी को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रस्ताव को नियम 169 के तहत पेश किया जाएगा।
पार्थ चटर्जी ने कहा कि इस मुद्दे पर सदन के अंदर लगभग दो-ढाई घंटे तक चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने इसपर कहा कि दोनों पार्टियां चर्चा में हिस्सा लेंगी और सदन में अपने विचार रखेंगी।