Twitter Trend : हिंसा के बीच ट्विटर पर 1984 सिख दंगों को याद कर रहे यूजर्स, लिखा – तुरंत इंदिरा गांधी को बुलाना चाहिये क्योंकि ये मोदी के बस की बात नहीं…!

इंटरनेट डेस्क। देश की राजधानी नई दिल्ली आज मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस पर एक बार फिर हिंसा और टकराव में समा गई। किसानों के प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया और लाल किले की प्राचीत तक घुस गए। तिरंगे की जगह अपना झंडा लगा दिया। क्या वाकई आपको ये किसान आंदोलन दिखाई पड़ रहा है। क्योंकि जो प्रदर्शन 60 दिनों तक शांतिपूर्ण रहा और यकायक हिंसा में तब्दील हो गया। किसानों के मुद्दों के बीच अब राजनीति अपने पूरे पैर पसार चुकी है। माहौल को देखते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सिख दंगों की यादें ताजा हो गई हैं।
ट्विटर पर कई हैसटैग ट्रेंड कर रहे हैं #shoot #IndiraGandhi #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #ISikhs। इन हैसटैग से लाखों ट्वीट किए जा चुके हैं। ट्विटर पर भी आज पूरी तरह हिंसात्मक माहौल बन गया है।
इन हैसटैग से लाखों ट्वीट अभी तक इस मुद्दे पर किए जा चुके हैं। इन ट्वीट्स को पढ़कर आपको लगेगा कि वाकई आज दिल्ली के हालात ठीक सिख दंगों की हकीकत बयां कर रहे हैं। इन ट्वीट्स में ये भी कहा जा रहा है कि हालातों को देखते हुए हमें तुरंत इंदिरा गांधी को बुलाना चाहिये क्योंकि मोदी जी के बस की ये बात नहीं है।
Sorry but I feel we need INDRA GANDHI now.. Modi ji can’t handle these #KhalistaniTerrorists like she did in past…#दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #shoot #Modi pic.twitter.com/1tHm2NWXcy
— Manish ji patil (@Manishjipatil1) January 26, 2021
साफ है कि यहां ट्वीट में किसानों के प्रदर्शन को सिख दंगों से जोड़ा जा रहा है। एक ट्वीट में कहा गया है कि कृषि बल के नाम पर प्रदर्शन कर देश को तोड़ने वाले ये किसान नहीं हो सकते है। अब सिर्फ शूट करना ही एकमात्र विकल्प रह गया है।
#shoot at site only option !! These are not Kisan for sure … arrest their netas mainly Yogendra Yadav and other terrorists from Khalistan !!! pic.twitter.com/PxNHL32C6g
— AK (@jaianshul) January 26, 2021
वहीं एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि वे संभावित तौर पर आतंकवादी लग रहे हैं और किसानों का उन्होंने चोला पहन रखा है। तलवारों के साथ पुलिस पर हमला कर रहे हैं। लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराया गया है।
They are Potential Ter@orists Masquerading as Farmers and attacking Police with Swords. Hoisted Khalistani flag at Redfort #shoot at Site is Probably the best way to Deal with Ter@orists pic.twitter.com/iBVBZlwQhN
— Ramu (@RamuJoginipally) January 26, 2021