भाजपा के 14 प्रकोष्ठ ने संभाला पदभार

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी एकात्म परिसर में आज प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं के मध्य 14 प्रकोष्ठ का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना केवल एक राजनीतिक संगठन है। बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी जानती है। उन्होंने समाज के सभी अंगों को आगे लाने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिसके माध्यम से हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने आपको जुड़ा महसूस करें। विशेषकर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ,सैनिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजको से आवाहन किया कि आप अपने कार्य से समाज के हृदय में स्थान बना सकते हैं उन्होंने सभी संयोजको को बधाई दिया।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह अवसर आपके कार्य दिखाने का है। सारे प्रकोष्ठ अपने अपने क्षेत्र में जनता को होने वाली परेशानियों के लिए जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष करें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए वंचित वर्ग को आगे लाने का प्रयत्न करें। नवनिर्मित सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक से उन्होंने आवाहन किया कि हमारे देश की सेवा करने वाले जवान के परिजन की चिंता व उनके भविष्य के उत्थान के लिए आप कार्य करें।
पदभार ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंत्री राजेश मूणत,रामप्रताप सिंह,अमित साहू, छगन मूंदड़ा,सरला कोसरिया,महासमुंद जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, डॉ सलीम राज की उपस्थिति में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह संयोजक ने पदभार लिया।