बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone इस वर्ष इन पांच फिल्मों में करेंगी काम

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इस साल बहुत ही बिजी रहने वाली है। ये अभिनेत्री इस साल पांच फिल्मों में अभिनय करेंगी। इस बात की जानकारी दीपिका पादुकोण ने खुद ही दी है। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है।
दीपिका अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ एक एक्शन फिल्म पठान में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया इस फिल्म के बाद वह नाग अश्विन और प्रभास के साथ फिल्म में काम करेंगी। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के बाद वह ऐनी हैथवे की फिल्म द इंटर्न के रीमेक में काम करेंगी।
उन्होंने बताया कि इनके बाद वह देश की सबसे प्रसिद्ध कहानी महाभारत में काम करेंगी। इस फिल्म में वह द्रौपदी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी आज के समय में स्टार अभिनेत्रियों में होती है।