Madhya Pradesh : दिग्विजय सिंह ने 1,11,111 रु. श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दिये, लेकिन VHP से पुराने चंदे के बारे में पूछकर फंस गए

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने वाले लगातार आगे आ रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा दिया है।
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को चेक भेजा है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए देश में लोगों से चंदा जुटाने का काम सौहार्द्रपूर्ण तरीके से करने की अपील की है।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के पुराने चंदे का लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखने की भी मांग कर एक नये विवाद को जन्म दे दिया है। उनके इस बयान के बाद बीएचपी के पदाधिकारियों ने उनके इस बयान को शर्मनाक बताया।