केंद्रीय मंत्री बोले – ”आपने किसानों के लिए क्या किया? चुनाव चिन्ह को कभी दो बैलों की जोड़ी बना दिया तो कभी गाय बछड़ा”

इंटरनेट डेस्क। किसान यूनियन के साथ 9वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रहने के बाद विपक्ष ने लगाातर केंद्र सरकार की आलोचन कर रहा है। राहुल गांधी भी बयानबाजी लगातार कर रहे हैं। इसी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी अब खुलकर मैदान में आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वार्ता खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर कोसा।
राहुल गांधी किसानों की बात कर रहे हैं। आपके परिवार ने देश में 50 साल से ज़्यादा राज किया। आप ने किसानों की बस यही चिंता कि कभी आप ने अपने चुनाव चिन्ह को दो बैलों की जोड़ी बना दिया और कभी गाय बछड़ा बना दिया। आप ने कभी किसानों की चिंता नहीं की: मुख्तार अब्बास नक़वी, केंद्रीय मंत्री pic.twitter.com/ZWzb0NwdbX— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों की बात कर रहे हैं। आपके परिवार ने देश में 50 साल से ज़्यादा राज किया। आप ने किसानों की बस यही चिंता कि कभी आप ने अपने चुनाव चिन्ह को दो बैलों की जोड़ी बना दिया और कभी गाय बछड़ा बना दिया। आप ने कभी किसानों की चिंता नहीं की।
नकवी सहित केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर पलटवार किया। तोमर ने कहा कि राहुल गांधी की बात तो कांग्रेस खुद नहीं सुनती है तो उनकी आखिर सुनेगा कौन।