national
कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर उतरे Rahul-Priyanka

इंटरनेट डेस्क। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज एक बार फिर से कांग्रेस की ओर से देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत आज कांग्रेस की तरफ से किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की ओर से राजभवन का घेराव करने का कार्यक्रम हैं। इसके तहत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम दिल्ली में राजभवन को घेरने के लिए रवाना हो गया है।
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहा है। आप भी जुडिय़े और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।