इस पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी के साथ पढ़ाई कर चुकी हैं Anushka

इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी बेटी के जन्म के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।
आज हम अनुष्का शर्मा के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। बात ये है कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी एक ही स्कूल में क्लासमेट रह चुकी हैं। इस बात की जानकारी एक मीडियो इवेंट में अनुष्का शर्मा ने खुद ही दी थी।
इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ने बताया था कि वह असम में एक ही स्कूल में साक्षी के साथ पढ़ती थीं। हालांकि उस वक्त दोनों आपस में दोस्त नहीं थे। अब अनुष्का शर्मा और साक्षी के बीच अच्छी दोस्ती है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी हैं। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।